Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कॉंग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी
  • उत्तराखंड

कॉंग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र को जारी किया। जिसमें जनता से 20 बड़े वादे किए गए हैं। प्रियंका ने कहा कि, इस घोषणा पत्र को प्रतिज्ञा पत्र इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका मतलब है कि इसमें लिखी एक-एक बात को पूरा किया जाएगा।

1. 4 लाख लोगों को देंगे नौकरी।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करेंगे।
3. 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर।
4. उन 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है।
5. गैस की कीमत 500 से पार नहीं होगी।
6. चार लाख युवाओं को 5 साल में रोजगार देंगे।
7. पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस फोर्स अलग से बनाई जाएगी।
8. 40 फीसदी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
9. पुलिस विभाग में पदों को तत्काल भरा जाएगा, इसमें 40 फीसदी पद महिलाओं को दिए जायेंगे।
10. आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा।
11. कोरोना की वजह से जो परिवार कमजोर हो गए , उन कमजोर परिवारों के लिए 40,000 की मदद सालाना दी जाएगी।
12. स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा और ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।
13. सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी।
14. स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
15. सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
16. राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा ।
17. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
18. प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
19. शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
20. राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामान की सप्लाई भेजने का झांसा देकर 2.38 लाख रुपये हड़पे
Next: कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा :  मदन कौशिक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.