Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है : धामी
  • देहरादून

पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है : धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है, युवा, बुजुर्ग और मातृ शक्ति के साथ बच्चों भी भाजपा को लेकर उत्साहित हैं। चुनाव में जहां भी हमारी गाड़ी रुकती है बच्चे आगे झंड़े लेकर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं अबकी बार भाजपा सरकार। कहा कि हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। दून की मलिन बस्तियों को बचाने के लिए ऐक्ट लाया है। अब मलिन बस्तियों पर किसी तरह का खतरा नहीं हैं। मंगलवार को सीएम धामी ने पलटन बाजार स्थित एक स्कूल में राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी खजान दास के समर्थन में सभा संबोधित की। विधायक खजान की खूब तारीफ की। कहा कि भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए करोड़ों की योजनाएं मंजूर की। यह तभी संभव हुआ जब डबल इंजन था। सड़क, स्वास्थ्य हो शिक्षा हर क्षेत्र में काम किए हैं। दून से दिल्ली, हरिद्वार के साथ ही चारधाम की राह भी आसान हुई है। रेल परियोजनाएं गतिमान हैं। कोरोनाकाल में फ्री टीकाकरण के साथ ही फ्री का राशन लोगों को दिया गया। आयुष्मान योजना में सलाना पांच लाख रुपये का मुफ्त इजाल दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि यह चुनाव दो प्रकार के लोगों के बीच हो रहा है, एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने 2017 से पहले तक प्रदेश को लूटने को काम किया है, उनको हमने टीवी यह कहते हुए देखा और सुना है जितना लूटना है लूटो, मैं आंख बंद कर दूंगा और दूसरी तरह मोदी जी है जो कहते हैं मैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी भाजपा प्रत्याशी खजान दास के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, विश्वास डाबर, बलजीत सोनी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजय थापा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी ने न्याय देवता से लगाई इंसाफ की गुहार
Next: सहस्रधारा रोड स्थित रियल एस्टेट के दफ्तर से 21.28 लाख रुपये बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.