Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पुर्तगाल में सोशलिस्ट पार्टी की लगातार तीसरी बार आम चुनावों में जीत
  • अंतरराष्ट्रीय

पुर्तगाल में सोशलिस्ट पार्टी की लगातार तीसरी बार आम चुनावों में जीत

RNS INDIA NEWS 31/01/2022
rns featured image new

लिस्बन। पुर्तगाल की मध्य-वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी ने रविवार को लगातार तीसरी बार आम चुनावों में जीत हासिल कर ली है। आधिकारिक नतीजों से यह जानकारी मिली है।
वह ऐसे समय में सत्ता में लौट रही है जब देश कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के लिए यूरोपीय संघ सहायता के तहत अरबों यूरो निवेश करने की योजना बना रहा है।
कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि के बीच हुए चुनावों में करीब 10 लाख संक्रमित मतदाताओं को मत देने के लिए घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गयी। सोशलिस्ट पार्टी ने संसद की 230 सीटों में से कम से कम 106 पर जीत हासिल की।
अभी तक 98.5 प्रतिशत मतों की गणना हुई है जिसमें सोशलिस्ट पार्टी को 41 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि उसके मुख्य विपक्षी दल मध्य-दक्षिणपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को 28 प्रतिशत मत मिले हैं। उसने कम से कम 65 सीटों पर जीत दर्ज की है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सोशलिस्ट पार्टी 116 सीटों का आंकड़ा जुटा लेगी जिससे वह अपने दम पर विधेयकों को पारित करा सकेगी या इस आंकड़ें से दूर रहेगी और उसे विधेयकों को पारित कराने के लिए छोटे दलों का समर्थन मांगना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मैक बरामद
Next: सरकार का अनुमान, एफवाई 23 में 8-8.5 प्रतिशत रह सकती है जीडीपी ग्रोथ

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.