Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शराब तस्करी में चार लोग गिरफ्तार, दो वाहन सीज
  • रुद्रप्रयाग

शराब तस्करी में चार लोग गिरफ्तार, दो वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक ही दिन में 4 अलग-अलग मामलों में करीब 23 पेटी अवैध शराब बरामद की है साथ ही संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहन भी सीज किए हैं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न संपंन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में नशीले एवं मादक पदार्थो की तस्करी, विक्रय रोकने के लिए चेकिंग, छापेमारी की जाए। इसके लिए जनपद में गठित एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स और विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए गठित की गई फ्लाइंग स्क्वाड एवं स्थैटिक निगरानी दस्तों द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स और नोडल अधिकारी जनपदीय एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स हर्षवर्द्धनी सुमन के नेतृत्व में निरीक्षक एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स देवेन्द्र सिंह असवाल के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान गुप्तकाशी क्षेत्र में प्रकाश सिंह पंवार निवासी बधाणी रुद्रप्रयाग की कार से 96 बोतल, 48 हाफ, 48 पव्वे, 24 बीयर करीब एक लाख दस हजार रुपये मूल्य की 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज कर दिया गया है जबकि व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। इसी तरह फ्लाइंग स्क्वाड टीम-3 ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 2 व्यक्तियों विपिन सिंह निवासी ग्राम कफना रुद्रप्रयाग और संदीप सिंह निवासी ग्राम डुंगरा रुद्रप्रयाग से 4 पेटी अवैध शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ कोतवाली में आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा तिलवाड़ा क्षेत्र में नरवीर सिंह पंवार निवासी ग्राम टाट रुद्रप्रयाग से 13 बोतल, एफएसटी टीम 4 ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में तहसीलदार बसुकेदार एवं टीम ने चेकिंग में एक वाहन से 47 अद्दे व 234 पव्वे तथा 24 कैन बीयर बरामद की। वाहन चालक कार से फरार हो गया। वाहन को सीज कर दिया गया है जबकि उसकी खोजबीन जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने साधु संतों व तीर्थपुरोहितों का किया उत्पीड़न: कम्प्यूटर बाबा
Next: भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने गांव गांव में मांगा समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.