Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री
  • हरिद्वार

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

रानीपुर विधायक आदेश चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार।  विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर, खानपुर से रानी देवयानी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नामांकन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दक्ष महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ गंगा की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार 60 पार का संकल्प लेकर भाजपा उत्तराखंड की जनता के बीच में गई है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार बनाएगी जो केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड को विकास पथ पर अग्रसर करेगी। हरीश रावत पर बोलते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजाकिया लहजे में कहा कि पहले वह हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़े थे और इस बार रामनगर चुनाव लड़ने गए हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को सरकार व उन्होंने पूरा किया है। जनहित में किए गए कार्यो को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता उन्हें तीसरी बार अवश्य आशीर्वाद देगी। चुनाव में विरोधियों की प्रत्येक चुनौती का डटकर मुकाबला किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षा बेरोजगारी महंगाई और उत्तराखंड की विभिन्न छोटी-मोटी समस्याएं इस बार भाजपा के चुनाव में मुद्दे रहने वाले हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में पिछली बार से ज्यादा सीटे जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता काशीनाथ, इहंसराज कटारिया, उज्ज्वल पंडित, मंडलाध्यक्ष अशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, डा.अम्बरीष शर्मा, प्रभारी आशुतोष शर्मा, अतुल वशिष्ठ, बृजेश शर्मा, रॉबिन सिंह, संगीत चौहान, विनय चौहान, वीरेंद्र बोरी, इन्द्रराज दुग्गल, गौरव पुंडीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग के दौरान 4.81 लाख की नगदी पकड़ी
Next: महिला ने लगाया छेड़छाड़ और मानसिक शोषण का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.