
रुड़की। कोतवाली के सिपाही गोविंद शनिवार रात पुरकाजी हरिद्वार हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पीपली के नजदीक स्थित बेगम रौ के पुल पर उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को रोका और तलाशी ली। दोनों के पास से एक, एक चाकू बरामद हुआ। उधर, सिपाही नारायण सिंह ने भी रायसी रोड पर गश्त के दौरान एक युवक का चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए युवक आरिफ पुत्र काला निवासी मुंडलाना मंगलौर, आमिर पुत्र रियासत निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी व शुभम पुत्र सतपाल निवासी रायसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

