Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेरी पत्नी-बच्चे हैं, मुझे फोन मत करना कह झाड़ा पल्ला
  • देहरादून

मेरी पत्नी-बच्चे हैं, मुझे फोन मत करना कह झाड़ा पल्ला

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुग्राम में दर्ज हुए इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे देहरादून में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। महिला ने दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाया हुआ था। मनोज कुमार उपाध्याय ने महिला को अपनी डीटेल भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने मनोज कुमार से जब सरकारी आइडी मांगी तो पता चला कि वह आबकारी विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत है।
तीन सितंबर 2017 को जब महिला देहरादून आई तो आरोपित उसे मसूरी घुमाने ले गया। वह दो दिन मसूरी में रहे और आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला नोएडा चली गई। मनोज कुमार अक्टूबर व नवंबर 2017 को नोएडा गया और महिला के घर पर रुका। इस दौरान भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

2018 के बाद आरोपित ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी और कहा कि उसके पत्नी और बच्चे हैं, इसलिए आगे से उसे फोन मत करना। महिला की शिकायत पर छह जनवरी 2022 को सुशांत लोक गुरुग्राम हरियाणा में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल देहरादून होने के चलते मुकदमा डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पठानकोट विस्‍फोट के तार जुड़े उत्तराखंड से, चार गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड के नव निर्माण हेतु दें युवा अपना अमूल्य मत: कोठियाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.