Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के नव निर्माण हेतु दें युवा अपना अमूल्य मत: कोठियाल
  • देहरादून

उत्तराखंड के नव निर्माण हेतु दें युवा अपना अमूल्य मत: कोठियाल

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने नव परिवर्तन संवाद के दूसरे फेज में शुक्रवार को उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए करें।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि नए मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो वह अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। आने वाला चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। इस चुनाव में जनता ने वह कार्य करना है, जिसके लिए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था। कहा कि उत्तराखंड के लोग, भाजपा और कांग्रेस के बीच फंस कर रह गए, लेकिन दोनों ही दलों ने जनता को बेवकूफ बनाया। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नव निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सभी गारंटी व वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वह अपना वोट किसे और क्यों दे रहें हैं।

कहा कि उत्तराखंड को आज नई राजनीति की जरूरत है। कहा कि आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। कहा कि युवाओं से मैं उत्तराखंड की तरक्की के लिए वोट मांगने आया हूं। अब उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन आ चुका है। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने वोट का उपयोग जरूर करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरी पत्नी-बच्चे हैं, मुझे फोन मत करना कह झाड़ा पल्ला
Next: पुलिस व उड़नदस्ता टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गौशाला से बरामद किये किये 23 प्रेशर कुकर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.