Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पठानकोट विस्‍फोट के तार जुड़े उत्तराखंड से, चार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पठानकोट विस्‍फोट के तार जुड़े उत्तराखंड से, चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पंजाब के पठानकोट में आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने वाले ऊधम सिंहनगर के बाजपुर और केलाखेड़ा तथा रामपुर के चार आरोपितों को एसटीएफ और यूएसनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से एक तमंचा और आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख को लाने और ले जाने के लिए प्रयुक्त कार को बरामद किया है। बाद में एसटीएफ ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चारों आरोपित कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इंटरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे और उन्हें इन्ही कॉल के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था।

शनिवार को डीआइजी/एसएसपी यूएसनगर बरिंदरजीत सिंह, डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, डीआइजी एसटीएफ सैंथिल अबुदई और एसएसपी सएटीएफ अजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पंजाब प्रांत के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में नवंबर 2021 में आतंकी विस्फोट हुए थे। जिसमें पंजाब पुलिस ने पूर्व में छह आतंकियों की गिरफ्तारी की गयी थी, जबकि एक आरोपित सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लिए जाने की गोपनीय सूचना उत्तराखंड एसटीएफ को मिली थी। जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ की विभिन्न टीमों करीब तीन दिनों से सीसीटीवी फुटेज के साथ ही उनके संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी जुटा रही थी।

इस दौरान पता चला कि आतंकी को शिव मंदिर, ग्राम रामनगर, थाना केलाखेड़ा और हाल ग्राम कालेके, थाना खलचियां, जिला अमृतसर देहात, पंजाब निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह और केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह, ग्राम गोलू टांडा, आर्सल पार्सल थाना स्वार, रामपुर निवासी गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह तथा ग्राम बैतखेड़ी, थाना बाजपुर निवासी अजमेर सिंह मंड उर्फ लाडी पुत्र गुरवेल सिंह ने शरण दी थी। जिस पर पुलिस और एसटीएफ ने सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग और एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में चारों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गई, साथ ही इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। डीआइजी/एसएसपी यूएसनगर बरिंदरजीत सिंह, डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, डीआइजी एसटीएफ सैंथिल अबुदई और एसएसपी सएटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में चारों ने बताया कि पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और बरामद कार का प्रयोग वह उसे लाने ले जाने के लिए कर रहे थे। बताया कि कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इंटरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे और उन्हें इन्ही कॉल के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। बाद में एसटीएफ ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा को चुनावी घोषणापत्र हेतु मिले 78,610 सुझाव
Next: मेरी पत्नी-बच्चे हैं, मुझे फोन मत करना कह झाड़ा पल्ला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.