Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित
  • टिहरी

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित

RNS INDIA NEWS 20/01/2022
rns featured image new

नई टिहरी।   ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के निकट सौडपाणी में गुरुवार दोपहर भारी मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया। जिसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने श्रीनगर, पौड़ी से आने वाले वाहनों को मलेथा, देवप्रयाग से चाका-गजा-खाड़ी तथा मुनिकीरेती से नरेन्द्रनगर की ओर की डाइवर्ट किया है।

बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से 23 किमी. आगे सौडपाणी में गुरुवार करीब 12 बजे दोपहर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा दरक कर हाईवे पर पर आ गिरा, जिसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। ऋषिकेश और श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहन हाईवे पर फंस गए। हाईवे पर फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। मौके पर एनएच की ओर से मलबा हटाने के लिये दो जेसीबी मशीनें लगाई हैं। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सौडपाणी में भारी मात्रा में मलबा आने के बाद देवप्रयाग से यातायात को डाइवर्ट किया गया है। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा हेतु सौडपाणी में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पैदल यात्रियों का आवागमन भी रोक दिया गया है। अपने आवश्यक कार्य से ऋषिकेश जा रहे लोगों को भी हाईवे पर मलबा आने से मुश्किल झेलनी पड़ी हैं। पुलिस ने देर शाम तक हाईवे खुलने की संभावना जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति की हत्या करवाने वाली शिक्षिका पत्नी की सेवाएं समाप्त
Next: मसूरी से गणेश जोशी को टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.