Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पति की हत्या करवाने वाली शिक्षिका पत्नी की सेवाएं समाप्त
  • पौड़ी

पति की हत्या करवाने वाली शिक्षिका पत्नी की सेवाएं समाप्त

RNS INDIA NEWS 20/01/2022
rns featured image new

पौड़ी। देहरादून में शिक्षक पति की हत्या करवाने के आरोप में निलंबित चल रही शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने इसके आदेश जारी किए हैं।

16 जून 2018 को देहरादून के रायपुर थानाक्षेत्र के रिंग रोड किसान भवन के पास कार में शिक्षक किशोर चौहान का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि शिक्षक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। 17 जून को किशोर चौहान के भाई की शिकायत पर रायपुर थाने में शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 28 जून को किशोर चौहान की पत्नी स्नेहलता चौहान और उसके प्रेमी सिपाही अमित पार्ले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि टिहरी जिले के राइंका सिवांलीधार में तैनात शिक्षिका स्नेहलता चौहान पर अपने शिक्षक पति की हत्या करवाने का आरोप है और वह देहरादून की जेल में सजा भुगत रही है। कहा कि आरोपी शिक्षिका 2018 से निलंबित चल रही है। कहा कि शिक्षिका द्वारा अपने शिक्षक पति की हत्या करवाना एक गंभीर किस्म का अपराध है। कोर्ट द्वारा शिक्षिका स्नेहलता चौहान को अपने शिक्षक पति किशोर चौहान की हत्या करवाने के आरोप में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। नियमानुसार उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौबट्टाखाल से महाराज दोबारा मैदान में
Next: मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.