Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूपीसीएल कार्मिकों के घर लगे मीटर के बिल तलब
  • उत्तराखंड

यूपीसीएल कार्मिकों के घर लगे मीटर के बिल तलब

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

हाईकोर्ट ने बिजली विभाग में तैनात अफसर, कर्मचारियों और रिटायर कार्मिकों को पावर कार्पोरेशन की ओर से सस्ती बिजली दिए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि मलिमथ और आरसी खुल्बे की खण्डपीठ ने यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि वह कर्मचारियों के वहां लगे मीटरों के बिल दो सप्ताह के अंदर कोर्ट में पेश करें। मंगलवार सुनवाई के दौरान यूपीसीएल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सभी कर्मचारियों के वहां मीटर लगाकर उन्हें सुचारू कर दिया गया है। कोर्ट ने नए लगाए मीटरों के बिल भी पेश करने के आदेश दिए। देहरादून के आरटीआई क्लब की जनहित याचिका में कहा गया है कि प्रदेश सरकार बिजली विभाग में तैनात अफसरों से एक महीने का बिल 400-500 रुपए और दूसरे कर्मचारियों से 100 रुपए ले रही है, जबकि इनका बिल लाखों में आता है। इसका बोझ सीधे जनता पर पड़ रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रदेश में कई अफसरों के घर बिजली मीटर तक नहीं हैं, जो लगे हैं वे भी खराब हैं। उदारहण के तौर पर जनरल मैनेजर का 25 माह का बिजली बिल 4 लाख 20 हजार रुपये आया था। कॉर्पोरेशन ने मौजूदा कर्मचारियों के अलावा रिटायर कार्मिकों और आश्रितों को भी मुफ्त बिजली दी है। इसका सीधा भार आम जनता की जेब पर है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश घोषित है, लेकिन यहां हिमाचल से महंगी बिजली दी जा रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि घरों में लगे मीटरों का किराया पावर कॉर्पोरेशन कब का वसूल चुका है, मगर हर माह बिल के साथ अवशेष जुडक़र आना गलत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात मृतक की चार दिन बाद हुई शिनाख्त
Next: फीस वसूली पर दो सप्ताह में जवाब दे सरकार : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.