Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनपीएस कार्मिकों ने दिखाया अपना दम, ट्विटर में टॉप में ट्रेन्ड किया हैशटैग वोट फॉर ओपीएस: डॉ० डी० सी० पसबोला
  • देहरादून

एनपीएस कार्मिकों ने दिखाया अपना दम, ट्विटर में टॉप में ट्रेन्ड किया हैशटैग वोट फॉर ओपीएस: डॉ० डी० सी० पसबोला

RNS INDIA NEWS 16/01/2022
rns featured image new

देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड द्वारा टि्वटर द्वारा 16 जनवरी को पूर्व घोषित कार्यक्रम #voteforOPS महाभियान चलाया गया। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला की अध्यक्षता में इस सम्बन्ध में वर्चुअल मीटिंग भी आहूत की गयी थी। मीटिंग का संचालन प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल द्वारा किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के आवाह्न पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश के समस्त एनपीएस कार्मिकों से 16 जनवरी 2022 को #voteforOPS अभियान चलाने का आवाह्न किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 16-01-2022, रविवार को टि्वटर पर #voteforOPS महाअभियान चलाया गया। जिसमें टि्वटर पर आज #voteforOPS टॉप ट्रेंड किया। जो कि एनपीएस कार्मिकों की एकता तथा उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग की आवश्यकता तथा महत्व को साबित करने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही यह वर्तमान सरकार तथा विपक्षी दलों के राजनेताओं को आईना दिखाने के लिए काफी है। इसके द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों को अपने मैनिफेस्टो में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को महत्वपूर्ण स्थान देने का संदेश दिया गया है। साथ ही अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करने को मजबूर कर दिया है। क्यूंकि अब एनपीएस कार्मिक, उनके परिवार, रिश्तेदार और जान पहचान के लोग पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों को ही अपना वोट देने के मूड में हैं। अतः अब राजनीतिक दलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को नजरंदाज करना आगामी विधानसभा चुनावों में भारी पड़ सकता है। क्यूंकि एनपीएस कार्मिक अब परिवर्तन का मन बना चुके हैं। यह टि्वटर के माध्यम से एनपीएस कार्मिकों की विभिन्न राजनीतिक दलों को को अन्तिम चेतावनी है।

आगे डॉ० पसबोला ने बताया कि आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष योगिता पंत, कुमाऊं मंडल प्रभारी योगेश घिल्डियाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, गढ़वाल मंडल सचिव नरेश कुमार भट्ट, प्रांतीय प्रेस सचिव कमलेश कुमार मिश्र, डॉ० अजय चमोला, डॉ० नावेद आजम, रणवीर सिंधवाल, अंकित रौथाण, पूरन सिंह फरस्वाण, पुष्पा नेगी, विकास थपलियाल, त्रिलोक रावत, शंकर पांडे, महावीर मेहता, कुलदीप राणा, मुरली मनोहर भट्ट, गुरुदेव रावत, राजीव उनियाल, नवीन कुमार सैनी, हिमांशु जगूड़ी, जसपाल सिंह रावत, नीलम बिष्ट, शशि चौधरी, रजनी रावत, हीरा भट्ट आदि पदाधिकारियों सहित 80,000 एनपीएस कार्मिकों ने अपना प्रमुख योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 85 नए केस के साथ 93 हुआ उत्तराखंड में ओमिक्रॉन संक्रमितों को आंकड़ा
Next: कैंटर से एक लाख रुपये मिले, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.