Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सुस्त पड़ी एसआईटी जांच की रफ्तार
  • हरिद्वार

जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सुस्त पड़ी एसआईटी जांच की रफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

हरिद्वार। धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी जांच की रफ्तार सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। यह सवाल अन्य आरोपियों की शहर में मौजूदगी होने पर खड़ा हो रहा है।
पिछले माह उत्तरी हरिद्वार में हुई धर्मसंसद में वर्ग विशेष को लेकर दिए गए भड़काऊ भाषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने भड़काऊ भाषण देने के मुख्य आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके खिलाफ धर्मसंसद से जुड़े दो मुकदमे शहर कोतवाली में दर्ज हैं। जितेद्र नारायण की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने चुप्पी साध ली है। अब तक किसी अन्य की गिरफ्तारी न होने पर एसआईटी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के आला अफसरों से लेकर एसआईटी की निगाहें फिलहाल रिजवी की जमानत याचिका पर लगी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रिजवी की गिरफ्तारी के बाद दबाव काफी कम हुआ है। वहीं, रिजवी की गिरफ्तारी के बाद अनशन कर रहे संत यतिनरसिंहानंद को लेकर प्रशासन-पुलिस असमंजस में दिखाई दे रही है। डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एसआईटी जांच जारी है। हर पहलू की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में फूटा कोरोना बम
Next: यतीश्वरानंद ने घर घर जाकर मांगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.