Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ तस्कर को दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ तस्कर को दबोचा

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने महतोस मोड़ से नानकमत्ता के एक व्यक्ति को दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति से 35 किलो का पैंगोलिन बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पीपल पड़ाव रेंज रुद्रपुर में वन्य अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। राज्य में बढ़ते वन्य जीव जंतु की अवैध तस्करी रोकथाम को लेकर एसटीएफ लगातार तस्करों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई है। कुमाऊं एसटीएफ टीम व वन विभाग की टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के तहत महतोस मोढ़ से नानकमत्ता सीलाबाती निवासी गुरमुख सिंह को 35 किलो वजन के एक पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया की रविवार तड़के वन विभाग की टीम और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना पर गदरपुर थाना क्षेत्र महतोस से नानकमत्ता निवासी गुरमुख को पकड़ा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पैंगोलिन तस्करी के 2 मामलों में 7 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। टीम में एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह, एसआई केजी मठपाल, किशोर कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, गुणवंत सिंह, चंद्रशेखर, वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव रेंज रूपनारायण गौतम मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 पेटी अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
Next: एसयूवी कार से एक कुंतल 525 ग्राम गांजे के साथ चार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.