Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 600 रुपये के पार पहुंच गया 19 रुपये का शेयर
  • अर्थ जगत

600 रुपये के पार पहुंच गया 19 रुपये का शेयर

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। पेनी स्टॉक्स में जोखिम तो जरूर है, लेकिन तगड़ा रिटर्न देने के मामले में इनका कोई तोड़ नहीं है। हालांकि, मजबूत फंडामेंटल्स वाली छोटी कंपनी भी पैसा लगाने के लिए अच्छा दांव हो सकती हैं। रिटर्न देने के मामले में आदित्य विजन ऐसी ही कंपनी है। आदित्य विजन ने 2 साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आदित्य विजन के शेयरों ने 2 साल में इनवेस्टर्स को करीब 3200 फीसदी का रिटर्न दिया है। तो आइए जानते हैं कि जिन निवेशकों ने 2 साल पहले कंपनी के शेयरों में पैसा लगाया था, उसकी वैल्यू मौजूदा समय में क्या है।

1 लाख की वैल्यू आज होती 33 लाख रुपये
आदित्य विजन के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 26 दिसंबर 2019 को 19.20 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 4 जनवरी 2022 को 635.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी ने शेयरों ने 2 साल में करीब 3200 फीसदी का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 2 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो मौजूदा समय में उसकी वैल्यू 33 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी, इनवेस्टर्स को सीधे-सीधे 32 लाख रुपये का फायदा होता।

एक साल में ही 1 लाख के बन गए 16 लाख से ज्यादा
अगर किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज की तारीख में वह रकम 16.60 लाख रुपये होती। आदित्य विजन के शेयर साल 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीने में आदित्य विजन के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। जुलाई 2021 में कंपनी के शेयर 1,564.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है।    

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेट बैंक में आईएमपीएस ट्रांजैक्शन की सीमा 5 लाख हुई
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 15 कोरोना संक्रमित

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.