Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैठे थे धरने पर, हो गया चालान, भड़क उठे कांग्रेसी
  • ऊधम सिंह नगर

बैठे थे धरने पर, हो गया चालान, भड़क उठे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
26

द्वाराहाट विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों के धरना दिया। इस दौरान एसडीएम ने कांग्रेस नेताओं के चालान कर दिये। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लोकतंत्र की आवाज दबाने को सरकार प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिका अध्यक्ष पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पहुंचे और द्वाराहाट विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम विशाल मिश्रा मौके पर पहुंचे और धरना की अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए गांधी पार्क में धरना देने के निर्देश दिए। जिस पर काग्रेस नेताओं ने कोई जवाब नहीं दिया तो एसडीएम ने मुकदमा दर्ज व धरनास्थल पर चालान काटने के निर्देश दिए। चालान कटते देख कांग्रेस नेता भडक़ गए। इस दौरान एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया और कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उनका कहना था कि जहां एक ओर प्रदेश सरकार सत्ताधारी विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं सरकार के इशारे पर प्रशासन लोकतंत्र की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रहा है। कहा कि विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सडक़ पर आंदोलन होगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल,सौरभ चिलाना,किशोर कुमार,विकास मलिक, मोनू निषाद, सुरेश गौरी, सीमा हल्दार, मोहन कुमार, संजीव रस्तोगी, रविन विश्वास, बेबी सिकदार, अमर सिंह कश्यप, ऊषा सरकार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज से श्राद्ध पक्ष शुरु, पितरों को दें तर्पण
Next: आज का राशिफल 1 सिंतबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.