Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में देर रात हुए भूकंप के झटके महसूस
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में देर रात हुए भूकंप के झटके महसूस

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
default featured image

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में बुधवार रात 12:39 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई 10 किमी थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से क्षति की कोई भी सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। डीडीहाट के अस्कोट क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले के साथ ही नेपाल में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर भूकंप आया है। जिले में फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें, चीन और नेपाल बॉर्डर पर स्थित पिथौरागढ़ जिला भूकम्प की दृष्टि से जोन फाइव में आता है। इसी साल अब तक 3 बार पिथौरागढ़ जिले में भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 5 दिसंबर को भी उत्तरकाशी और टिहरी जिले में देर रात भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 3.8 रही थी। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। तो वहीं, 24 सितंबर को भी पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता भी 3.8 मापी गई थी। यह भूकंप पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी, डीडीहाट, मदकोट, बंगापानी, नाचनी, कनालीछीना सहित विभिन्न हिस्सों में महसूस किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 76000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
Next: चीन में कोरोना लॉकडाउन से बुरा हाल, आठ दिन से लोगों को खाना तक नहीं मिल रहा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.