Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पर्यटकों से गुलजार हुआ चोपता, देवरियाताल
  • रुद्रप्रयाग

पर्यटकों से गुलजार हुआ चोपता, देवरियाताल

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नए साल के स्वागत और थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए जिले के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। केदारघाटी के प्रमुख स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। इधर, हर साल की तरह इस बार भी नए साल में पर्यटकों की आवाजाही को देखकर स्थानीय कारोबारियों में खुशी है। नए साल को लेकर हालांकि शहर और नगरीय कस्बों में लोग पार्टियों का आयोजन करते हैं किंतु पर्यटक स्थलों में थर्टी फर्स्ट को लेकर बाहरी राज्यों से आए पर्यटक खूब आनंद लेते हैं। प्रकृति की सुंदरता के बीच बर्फ का नजारा उन्हें और भी आनंदित करता है। बीते तीन दिनों से केदारघाटी के चोपता, दुगलविट्टा, सारी, देवरियाताल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इधर, पर्यटकों की सुरक्षा के साथ ही इन स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए भी पुलिस तैनात है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने संबंधित थाना चौकियों में पुलिस को निर्देशित किया है। वहीं जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के साथ ही नए साल के स्वागत को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक रुद्रप्रयाग जनपद में पहुंचे हैं। पर्यटक स्थलों को जाने वाली सड़कों को बेहतर और निरंतर खुला रखने के लिए लोनिवि को निर्देशित किया गया है। पुलिस को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी करने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए नहीं बदलेगी इनकम लिमिट?
Next: कानूनगो और पटवारियों ने रैली निकालकर जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.