Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लापता लड़की को प्रेमी सहित हरियाणा से वापस ला रही उत्तराखंड पुलिस पर हमला
  • नैनीताल

लापता लड़की को प्रेमी सहित हरियाणा से वापस ला रही उत्तराखंड पुलिस पर हमला

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
default featured image

लड़की प्रेमी और केस से जुड़े कागजात छीनकर भाग गए

नैनीताल। नैनीताल से लापता हुई लड़की की तलाश में हरियाणा के रोहतक जनपद पहुंची उत्तराखंड पुलिस के साथ लड़की के प्रेमी के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया और लड़की तथा प्रेमी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

नैनीताल से लापता लड़की हरियाणा में मिली
मिली जानकारी के अनुसार किरण भंडारी (20) निवासी मुखानी थाना क्षेत्र कुछ समय पूर्व अचानक लापता हो गई थी। बीते 14 दिसंबर को परिजनों ने आम्रपाली पुलिस चौकी में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आम्रपाली चौकी के प्रभारी एसआई नीरज चौहान इस मामले की जांच कर रहे थे। ‌ लड़की के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने पर लोकेशन हरियाणा में भिवानी के नजदीक गोपालवास गांव में मिली। जिस पर लड़की के परिजनों समेत नैनीताल पुलिस की एक टीम निजी वाहन से गोपालवास गांव पहुंची।

नैनीताल पुलिस पर किया हमला
इस मामले में नैनीताल पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद ली और नैनीताल से लापता लड़की किरण भंडारी को गोपालवास के एक घर से बरामद किया। जहां लड़की अपने प्रेमी अमित चौधरी के साथ रह रही थी।‌ पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर उन्हें गाड़ी से नैनीताल ले जा रही थीं कि रोहतक में ड्रेन नंबर 8 आउटर बाइपास के पास एक गाड़ी ने आकर रास्ता रोक लिया। गाड़ी में अमित चौधरी का भाई, 2 महिलाएं तथा 4 लड़के सवार थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़कर अमित, किरण और केस से जुड़े कागजात छीनकर भाग गए।

पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में दो लोगों के मोबाइल गिर गए। जिसके बाद प्रभारी नीरज चौहान ने मामले की जानकारी रोहतक पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के दो मोबाइल मौके पर गिर गए थे, जो पुलिस के पास है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मी
Next: नए साल पर स्पाइसजेट ने पेश किया आकर्षक ऑफर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.