Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वन कर्मी और खनन करने वालों में मारपीट
  • हरिद्वार

वन कर्मी और खनन करने वालों में मारपीट

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  गंगा में चल रहे खनन पट्टे में सादी वर्दी के पहुंचे वन विभाग के एक कर्मचारी की खनन करने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। घटना के बाद वन कर्मी और खनन करने वालों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों ही बिना तहरीर दिए वापस लौट गए। भोगपुर गांव के पास गंगा में वन विभाग की ओर से खनन सामग्री चुगान के लिए पट्टा आवंटित किया गया है। मंगलवार सुबह वन विभाग के एक कर्मी को भोगपुर गांव के पास गंगा में चल रहे खनन पट्टे में अवैध खनन होने की सूचना मिली। सूचना पर वह बिना वर्दी के ही खनन पट्टे में चले गए। इस दौरान कर्मी की खनन करने वाले मजदूरों के साथ कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कर्मी और खनन करने वाले लोगों में जमकर हाथापाई हुई। कुछ लोगों ने मौके पर आकर बीच बचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। करीब दो घंटा पुलिस चौकी के बाहर लोगों का हुजूम लगा रहा। बाद में दोनों पक्षों के लोग वापस लौट गए। वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं का कहना है कि किसी भी ओर से तहरीर नही दी है। जानकारी मिली है कि दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग से सम्बंधित जन समस्याएं लेकर अधिशासी अभियंता से मिले सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे
Next: बिजली दरों को कम किये जाने के संबध में कांग्रेसियों ने की ऊर्जा मंत्री हरक सिंह से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.