Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून से मसूरी जा रहे बाइक सवार दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
  • देहरादून

देहरादून से मसूरी जा रहे बाइक सवार दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग के गलोगी पावर हाउस के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई के बीच में फंसे युवक को बाहर निकाला और 108 की मदद से देहरादून अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि मृतक युवक को खाई से निकालने में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई के बीचों-बीच फंसे सूरज (20) पुत्र राजदेव प्रसाद निवासी पटेल नगर देहरादून को खाई से निकाला और 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं सुनील टम्टा की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों दोस्त बाइक पर देहरादून से मसूरी आ रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई। जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे। जबकि बाइक सड़क पर ही पलट गई था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव से ठीक पहले 287 अफसर तबादलों के जद में आए
Next: नैनी-सेराघाट मोटरमार्ग डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.