Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बच्चों को वैक्सीन, मोदी ने संबोधन में क्या कहा!
  • राष्ट्रीय

बच्चों को वैक्सीन, मोदी ने संबोधन में क्या कहा!

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शनिवार, 25 दिसंबर को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा साथ ही 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के को-मोर्बिडिटी वालों को डॉक्टर की सलाह पर बूस्टर डोज उपलब्ध कराया जाएगा. आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें.

1. पीएम मोदी ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनकी डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज (Precaution Dose) का विकल्प उपलब्ध होगा. ये 10 जनवरी से उपलब्ध किया जाएगा.

2. मोदी ने कहा, 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा. 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी.

3. भारत में भी कई लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है. मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि डरें नहीं सावधान और सतर्क रहें.

4. कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन करना कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है.

5. पीएम ने कहा आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है.

6. मोदी ने कहा अब एहतियातन सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की (Precaution Dose) भी प्रारंभ की जाएगी. इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी.

7. हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है. वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं.

8. पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है.

9. पीएम ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई लड़ने का दूसरा सबसे बड़ा हथियार अगर कोई है तो वो वैक्सीनेशन है.

10. पीएम मोदी ने कहा मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धोएं, इन बातों को याद रखें.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने की पलायन किए लोगों से वापसी की अपील
Next: जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.