Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटा: मोहनियां
  • देहरादून

भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटा: मोहनियां

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां का कहना है कि राज्य गठन के बाद भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। जिससे राज्य गठन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को बाबूगढ़ विकासनगर स्थित हेरिटेज में आप कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मोहनियां ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली फ्री, छह माह के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, करतारपुर साहेब, अयोध्या, अजमेर सरीफ की मुफ्त यात्रा, 18 वर्ष की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व आईजी अनंतराम चौहान ने कहा कि विकासनगर विधानसभा में आप के आने से भाजपा व कांग्रेस बौखलाए हुए हैं। विकास के नाम पर दोनों दलों ने जनता को छला है। प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने कहा कि प्रदेश में आपकी सरकार आने पर उत्तराखंड को विकास के नये आयाम मिलेंगे। कहा कि विकासनगर की जनता बदलाव चाहती है। दोनों दलों से जनता मुक्ति पाने के लिए तैयार है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौर ने कहा कि जनता के लिए आम आदमी पार्टी सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। यहां नितिन जोशी,वसीम, आशिफ, दीपू, अमन, राहुल भट्ट, शिवम बंसल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1.5 लाख रुपये की चरस की तस्करी में बुजुर्ग गिरफ्तार
Next: कीमती धातुओं पर दबाव जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.