Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मनचले की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
  • हरिद्वार

मनचले की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
default featured image

युवती से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। शोर-शराबा होने पर अन्य लोग भी मौके पर आ गए। परिजनों ने मनचले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला दो गुटों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों गुटों को शांति बनाए रखने की बात कही है। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक युवक वहां से गुजरा। युवक ने युवती को गली में अकेला खड़ा देख छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचा कर परिजनों को मौके पर बुला लिया। छेड़छाड़ से गुस्साए परिजनों ने मनचले को पकडऩा चाहा तो उसने दौड़ लगा दी। शोर-शराबा सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ धमके। परिजन और लोगों ने मनचले को कुछ ही दूरी पर दौड़ कर पकड़ लिया। लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई की। जिसके बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी भी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का ही निवासी है। मामला दो गुटों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों गुटों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि युवती के परिजनों के अनुसार युवक ने छेड़छाड़ की है। उपचार के लिए आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी चीन को करारा जवाब कब देंगे : सुरजेवाला
Next: विधायक चैम्पियन भी परिवार सहित हुए क्वारंटाइन

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.