Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया याद, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया याद, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा नगर मंडल के तत्वाधान में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद कार्यालय अल्मोड़ा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भारत के निर्माण में अटल जी के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सांसद अजय टम्टा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष थे जिन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता को आगे बढ़ाकर देश का नेतृत्व किया। उनके किए गए ऐतिहासिक कार्यों को आज भी याद किया जाता है इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा प्रदान की उनके देश के प्रति किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ विपक्ष भी उनके कार्यकाल की सराहना करता है। पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि अटल जी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे। आज भी भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चल रही है और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने की। विचार गोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री किरन पंत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह, बंसीलाल कक्कड़, देवेंद्र सत्यपाल, दीपक पांडे, आशीष कुमार, पूनम पालीवाल, अर्जुन बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज जोशी, मीना भैसोड़ा, रमा जोशी, लकी वर्मा, लीला बोरा, बीना नयाल, चंद्रा जोशी, आनंद कनवाल, करन टम्टा, रमेश लाल, किशन सिंह बिष्ट, आशीष गुरूरानी, पीयूष कुमार, वैभव सिंह, अनमोल, अजय कुमार, विक्रम बिष्ट, राजेंद्र टम्टा, रवि शैली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पांच दर्जन महिलाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
Next: बांग्लादेश में हुआ दर्दनाक हादसा, फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.