Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पांच दर्जन महिलाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
  • अल्मोड़ा

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पांच दर्जन महिलाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज पांच दर्जन से भी अधिक महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांंग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी का कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है।जिस क्रम में उनके द्वारा आज लगभग पांच दर्जन महिलाओं की कांंग्रेस में सदस्यता कराई गयी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार आने वाले समय में भी महिलाओं को बढ़ी संख्या में कांंग्रेस से जोड़ा जाएगा। श्रीमती जोशी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कांंग्रेस संगठन की मजबूती है। जिसके लिए वे लगातार धरातल पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का जो नारा दिया है इसे मूर्त रूप देने के लिए कांंग्रेसजन लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका भी यही प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांंग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए। श्रीमती जोशी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की जीत में महिलाओं की अपनी अहम भूमिका रहेगी। सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय उपस्थित रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में शहनाज अन्सारी, हारून अन्सारी, मोहसीन अन्सारी, सल्वनत अंसारी, ऊमा डालाकोटी, महक खान, संगीता, मन्जू देवी, शारदा देवी, महिमा आर्या, प्रीती श्रीवास्तव, राधा राणा, हंसी देवी, सन्तोष कुमार आर्या, हंसी देवी, कला देवी, मीना देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी हुई दूर, नहीं छोड़ेंगे पार्टी
Next: भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया याद, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.