Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विजय सम्मान रैली में रक्षा राज्य व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की शिरकत
  • अल्मोड़ा

विजय सम्मान रैली में रक्षा राज्य व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की शिरकत

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
rns featured image new

द्वाराहाट। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विजय संकल्प रैली का आयोजन कर रही है। इसका शुभारंभ 19 दिसंबर से शुरू हो गया है, विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा अब लोकतंत्र की बुनियाद मानी जाने वाली पंचायतों, यानी ‘छोटी सरकार’ के मुखियाओं और सदस्यों पर खास ध्यान केंद्रित करने जा रही है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों (जिला, क्षेत्र व ग्राम) की वर्तमान तस्वीर भाजपा को एकदम अपने अनुरूप लगती है। नेटवर्किंग की दृष्टि से पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से गांवों में आमजन से संपर्क साधने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को मोर्चे पर लगाया गया है। साफ है कि अपने इस प्रयास से भाजपा गांवों में भी अपनी जड़ों को और मजबूत करने जा रही है, ताकि चुनाव में उसे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। इसी विजय सम्मान रैली में भाजपा प्रत्याशी कैलाश भट्ट ने जोर शोर से आज विधानसभा द्वाराहाट बाजार में विजय सम्मान रैली निकाली जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक कैलाश भट्ट के साथ दिखाई दिए। इस हजारों की तादाद में समर्थकों को देखते हुए जाहिर होता है कि इस बार द्वाराहाट विधानसभा में कैलाश भट्ट का आना तय हो सकता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश भट्ट अपने समर्थकों के साथ थिरकते हुए नजर आए। आपको बता दें कि आज भाजपा प्रत्याशी कैलाश भट्ट की विजय सम्मान रैली में रक्षा राज्य मंत्री व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत की, वहीं अजय भट्ट ने कहा कि इस बार भी 2022 में कमल का फूल खिलेगा और भारी वोटों से हमारे प्रत्याशी को जीत मिलेगी।

मिशन-2022 में जीत के लिए मोर्चे पर डट चुकी भाजपा अपनी तैयारियों में कहीं भी कोई ढील देने के पक्ष में नहीं है। शहरी क्षेत्रों में बैठकों, सभाओं के साथ ही जनसंपर्क का दौर शुरू हो चुका है और अब पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। वैसे भी राज्य की त्रिस्तरीय पंचायतों में भाजपा का दबदबा है और उसने पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों से निरंतर संपर्क साधने की रणनीति बनाई है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नमामि गंगे-गंगा उत्सव का आयोजन किया
Next: हरक सिंह का पार्टी, मंत्री पद से इस्तीफे का एलान!

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.