Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई इन्द्रमणि बडोनी की जयंती
  • रुद्रप्रयाग

लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई इन्द्रमणि बडोनी की जयंती

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
default featured image

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणी बडोनी की जयंती को जिलेभर में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अनेक स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि बडोनी के जीवन और संघर्षों पर व्यापक चर्चा की गई। राइंका कोठगी में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पंवार, पीटीए अध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी के साथ ही सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के साथ छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली भाषा में बडोनी की जीवनी व संघर्षों पर अपने-अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य धर्मेद्र पंवार ने इंद्रमणी बडोनी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि उत्तराखंड के इस महान बेटे ने अलग पर्वतीय राज्य आंदोलन से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार की बुलन्द आवाज उत्तरप्रदेश विधानसभा में उठाकर हमे अपने राज्य उत्तराखंड दिलाने मे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भाषण, गीत व नृत्य के द्वारा छात्राओं ने स्व.इंद्रमणी बडोनी,वीर भड़ माधो सिह भण्डारी, नागेन्द्र सकलानी, गढ़वाली झुमेला, नंदा देवी राजजात की डोली नृत्य गीतों से अभिभावकों, शिक्षकों बच्चो व दर्शको का मन मोहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेद्र पंवार, वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद चन्द्र भट्ट, तेजवर नेगी, नीरज पुरोहित, जय प्रकाश चौकियाल, राजेन्द्र प्रसाद, मनमोहन रौथाण, अजयपाल चौहान, गजेंद्रपाल सिह मालिक, प्रदीप कुमार चौहान, पद्म नेगी, राजेश नथवान, विनोद खंड्डूरी, किरन आर्य, प्रतिभा भण्डारी, निधि कोठारी, पीटीए अध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी, एसएमसी अध्यक्ष सर्वेश्वरी देवी, सदस्य हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज पुरोहित ने किया। वहीं जिले के राइंका रुद्रप्रयाग, राबाइंका रुदप्रयाग सहित अनेक स्कूलों में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने पौड़ी सीट से ठोकी दावेदारी
Next: खुले आसमान के नीचे शिक्षा लेने को मजबूर छात्र

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.