Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 19/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  देवर ने भाई की गैरमौजूदगी में भाभी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उसका विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व लंढौरा क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि उसका देवर शादी के समय से ही उस पर बुरी नियत रखता था। मौका मिलने पर वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जिसकी वह कई बार अपने पति तथा अन्य परिजनों से शिकायत कर चुकी थी। लेकिन परिजन उसे समझा-बुझाकर शांत कर देते थे। कुछ दिनों के लिए आरोपी चाल चलन ठीक कर लेता था। लेकिन उसके बाद फिर से वही हरकतें शुरू कर देता था। पीड़िता का कहना है कि उसका पति मजदूर है। 18 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे उसका पति मजदूरी के लिए गया। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसका पति काम से लौटा तो उसने पूरी घटना अपने पति तथा अन्य ससुराल वालों को बताई। पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर उसके ससुराल वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि किसी प्रकार वह कमरे से निकली तथा अपने परिजनों के पास पहुंची। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपी नाजिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय इन्टर कालेज हवालबाग में मेधावी छात्र, छात्राओं तथा शिक्षक, कर्मचारियों को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित
Next: दसवीं की छात्रा तीन लाख लेकर गायब

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.