Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से जल्द शुरू होगी हैली सेवा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा से जल्द शुरू होगी हैली सेवा

RNS INDIA NEWS 18/12/2021
default featured image

अल्मोड़ा: प्रदेश के कई जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम ने अल्मोड़ा के टाटिक में नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टीम ने मौके पर मौजूद बिजली, पुलिस, जल संस्थान और अन्य विभागों के अधिकारियों को ब्रीफ किया। युकाडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने बताया कि बहुत जल्द देहरादून से सहस्त्रधारा हेलीपैड से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। अगले कुछ ही दिनों में महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय दिल्ली (डीजीसीए) की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लैंडिंग का ट्रायल कराया जाएगा। ये सब काम पूरा होने के बाद अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू हो जाएगी।

राम सिंह कठैत ने कहा कि पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों की सहूलियत के लिए हेली सेवा पर सरकार का मुख्य फोकस है। सड़क मार्ग से देहरादून से अल्मोड़ा का सफर करने में करीब 10 घंटे से अधिक का समय लगता है। हेली सेवा शुरू होने के बाद ये सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल देहरादून से अल्मोड़ा के सफर के लिए 2500 रुपए किराया तय हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करी के आरोपियों की जमानत खारिज
Next: सीएम ने किया उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.