Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अतिक्रमणकारियों पर चला रुड़की पुलिस का डंडा, मची अफरा-तफरी
  • हरिद्वार

अतिक्रमणकारियों पर चला रुड़की पुलिस का डंडा, मची अफरा-तफरी

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दो लाख रुपये का कोर्ट चालान कर जुर्माना लगाया है। इस दौरान मच्छी मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण मिला दो संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर के बाजारों में अक्सर जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। जिस वजह से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम पुल से लेकर रामपुर चुंगी तक जाम के हालात पैदा होते रहते हैं। इस दौरान पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ता है। गुरुवार को सोत बी चौकी के पुलिसकर्मी मच्छी मोहल्ला क्षेत्र में पहुंच गए। वहां उन्होंने अतिक्रमणकारियों को फटकार लगानी शुरू कर दी। कहा कि वह अतिक्रमण कर लोगों को परेशानियों में डाल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने कई दुकान मालिकों और ठेली संचालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई होती देख पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही सामान हटाना भी शुरू कर दिया। कई लोगों ने पुलिस की तुरंत कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि 20 दुकानों और ठेली संचालकों पर कार्रवाई की गई है। उनके दो लाख रुपये के कोर्ट चालान किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 रुपए वाले प्लान पर जियो का यू-टर्न, कंपनी ने कर दी भारी कटौती
Next: गंगनहर में कूदी नौवीं की छात्रा को पुलिस ने लोगों की मदद से बचाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.