Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
  • हरिद्वार

छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
default featured image

रुड़की।  कक्षा आठ की छात्रा को गांव के ही एक युवक ने स्कूल जाते समय बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। जिसके बाद उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे मंगलौर के एक नर्सिंग होम के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़ित का कहना है कि 14 दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर खड़े होकर वह बस की प्रतीक्षा कर रही थी। तभी गांव का एक युवक वहां बाइक लेकर पहुंचा। बहला-फुसलाकर उसने बेटी को अपनी बाइक पर बैठा लिया तथा रुड़की स्थित एक रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे नगर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी का नाम प्रवेश कुमार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की जनपद अल्मोड़ा शाखा के चुनाव सम्पन्न, डॉक्टर कुलदीप अध्यक्ष और डॉक्टर जीवन सचिव चुने गए
Next: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पांचवें धाम के रूप में बनने वाले सैन्यधाम का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.