Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के कैप्सूल और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

नशे के कैप्सूल और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने ढाई हजार से अधिक नशे के कैप्सूल और टैबलेट बरामद किये हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस की टीम आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मानसिक अस्पताल के समीप पुल के पास तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 1308 कैप्सूल और 1200 टैबलेट बरामद की। पुलिस ने उक्त कैप्सूल को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की।
पूछताछ में नाम सईदूजामा कुरैशी पुत्र नईम अख्तर कुरैशी निवासी 86 मोहल्ला झोझियान पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी हाल निवासी रामपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ विनोद राणा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई ओमवीर सिंह, कांस्टेबल इकबाल मलिक व सुशील शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, एक की मौत और चार घायल
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी सीएम धामी को खुली चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.