Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी सीएम धामी को खुली चुनौती
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी सीएम धामी को खुली चुनौती

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

देहरादून। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खनन को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार को खुली चुनौती दी और पलायन पर हमारे दोस्त नाना प्रकार के दावे कर रहे हैं। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि यदि वह अपने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किसी भी पार्क में ले आए और रोजगार के आंकड़े और भविष्य के रोडमैप पर हम बहस करने को तैयार हैं। हरीश रावत ने कहा तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलकर भी भाजपा से गुड गवर्नेंस का सवाल ही नहीं उठता है। भाजपा की आर्थिक नीतियों का ही परिणाम है कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था लड़खड़ा गई है। वित्तीय प्रबंधन ऐसा है कि राज्य सरकार बाजार के पैसे पर चल रही है। इन्होंने विभागों की प्रतिभूतियों का पैसा भी निकाल लिया है। ऐसे में कांग्रेस स्टेट ऑफ इकोनॉमी पर राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करती है।

हरदा ने कहा भाजपा सरकार एक बदहाल अर्थव्यवस्था, निकम्मा शासन और बेरोजगारों की फौज सौंप कर जा रही है। उन्होंने कहा 2022 का चुनाव राज्य की सबसे ज्यादा चिंताजनक परिस्थितियों में होने जा रहा है। क्योंकि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त है। इसलिए 2022 से 2027 के बीच सरकार के सामने बहुत बड़ी चुनौतियां होंगी। हम महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खनन के खिलाफ फोकस करेंगे। उन्होंने कहा सरकार लोकायुक्त देने से भी बचना चाह रही है। कांग्रेस सत्ता में आते ही पंचायतों के लिए अलग पंचायती लोकायुक्त की व्यवस्था करेगी। ताकि पंचायतों में भ्रष्टाचार ना बढ़े। अंधाधुंध खनन की न्यायिक जांच बिठाई जाएगी और भविष्य के लिए नीति पत्र बनाए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही प्रत्येक वित्तीय प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा और आर्थिक बिंदु पर चेक प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा महंगाई दरअसल केंद्र सरकार की विफलताओं का परिणाम है। जिसके जनक प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियां हैं। महंगाई पर नियंत्रण के लिए कांग्रेस पार्टी ₹200 प्रति माह सिलेंडर पर सब्सिडी देगी और कितनी अधिक सब्सिडी दे सकते हैं, उस पर भी विचार कर किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के कैप्सूल और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार
Next: पीएम की रैली के लिए गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थल को चिन्हित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.