Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कार खाई में गिरी, एक की मौत और चार घायल
  • पिथौरागढ़

कार खाई में गिरी, एक की मौत और चार घायल

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कार सवार एक युवक लापता हो गया था, जो सुबह खुद ही घर पहुंच गया।
पुलिस और राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात सल्ला के नजदीक निशनी डाकुड़ा गांव में पूजा में शामिल होकर कुछ लोग अल्टो कार यूके 05-1595 जिला मुख्यालय लौट रहे थे। गांव से महज दो किलोमीटर दूर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सल्ला निवासी चालक पंकज सौन (23), सल्ला चिंगरी निवासी प्रकाश चंद (26), चैतोलीखेत निवासी अशोक नाथ (21) और चमना निवासी दीपक सिंह रावत (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार सवार तड़ेमिया रौतगड़ा निवासी दीपक कुमार (32) लापता हो गया। चार घंटे बाद मिली सूचना के बाद राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर 108 से जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान दीपक सिंह रावत की मौत हो गई। चालक पंकज सौन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों की हालत स्थिर है। कार सवार एक युवक दीपक कुमार(32) लापता हो गया था, जो मंगलवार सुबह पैदल चलकर अपने घर तड़ेमिया रौतगड़ा पहुंचा।

लापता युवक को पूरी रात खोजते रहे लोग, तड़के खुद पहुंचा घर
हादसे के समय कार में चालक सहित पांच युवक सवार थे। चार युवकों को तो पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। लेकिन पांचवें युवक का कोई पता नहीं चल सका। टीम पूरी रात लापता युवक को खोजती रही, लेकिन लापता युवक रात के अंधेरे और कड़ाके की ठंड के बीच 10 किमी का पैदल सफर कर दूसरे दिन तड़के खुद घर पहुंचा।
राजस्व विभाग के मुताबिक सोमवार रात 11बजे के करीब हादसा हुआ। लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। किसी तरह तीन घंटे बाद घायल दो युवकों प्रकाश चंद और अशोक नाथ ने हौसला दिखाते हुए खाई से निकलकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन विभाग और 108 तक सूचना पहुंचाई। रेस्क्यू टीम को पांचवे युवक दीपक कुमार का पता नहीं चल सका। लेकिन दूसरे दिन मंगलवार सुबह लापता युवक 10 किमी का पैदल सफर कर खुद घर पहुंच गया। उसे हल्की चोट आई है। राजस्व उपनिरीक्षक करन सिंह पांगती ने कहा उसने कार से कूद कर जान बचाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपाइयों ने विधायक कपूर के निधन पर शोक जताया
Next: नशे के कैप्सूल और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.