Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी
  • रुद्रप्रयाग

जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की शिफ्टिंग का विरोध जारी है। सोमवार को भी स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि जिला चिकित्सालय के भवन पर ही और बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जनहित में फैसला लेना चाहिए।
सोमवार को जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। बीते चार दिनों से स्थानीय लोग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल से कुछ ब्रांचों को कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ सामान अभी भी पहुंचाना बाकी है। किंतु शिफ्टिंग की कार्रवाई जारी है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि मुख्यालय के साथ ही दूर-दराज से आने वाले लोगों को कोटेश्वर जाने में काफी परेशानी होगी। इसलिए अस्पताल को यथावत रखा जाना चाहिए। जिले में लोग आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं, इसलिए गरीब लोगों को इससे मुश्किलें होंगी। साथ ही कोटेश्वर जाने के लिए यातायात की भी परेशानी होगी। धरने में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल, यूकेडी नेत्री सरला खंडूरी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, भगत चौहान, सभासद संतोष रावत, कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, सुमित कठैत, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, जसपाल भारती, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शम्भू प्रसाद, गणेश सिंह बिष्ट, जितेंद्र खन्ना, कलम सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, ज्योति देवी, सुभाष रावत, संजय रावत, राजेश्वरी देवी, सुमिता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम के तहत नंदा देवी मंदिर में किया जलाभिषेक
Next: बीजेपी की महिला नेता भारद्वाज ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, अपशब्दों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.