Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कुंभ मेला कोरोना जांच घोटाले में एसआईटी का नया खुलासा, एक लाख टेस्टिंग के जमा बिल पूरी तरह फर्जी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

कुंभ मेला कोरोना जांच घोटाले में एसआईटी का नया खुलासा, एक लाख टेस्टिंग के जमा बिल पूरी तरह फर्जी

RNS INDIA NEWS 11/12/2021
default featured image

देहरादून। कुंभ मेला कोरोना जांच घोटाले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी जांच के मुताबिक कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग में करीब एक लाख टेस्टिंग के जो बिल जमा किए गए थे वो पूरी तरह फर्जी थे। बिलों को हिसार स्थित नलवा लेबोरेट्रीज के लेटर हेड का प्रयोग कर तैयार किया था।
जांच अधिकारी का दावा है कि ये बिल डेलफिया लैब के मालिक आशीष वशिष्ठ ने तैयार किए थे। हालांकि, नलवा लैब के डॉ. नवतेज नलवा को फर्जीवाडे़ की जानकारी थी या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल डॉ. नवतेज नलवा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कुंभ मेला में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज ने हिसार हरियाणा स्थित नलवा लेबोरेट्रीज और दिल्ली स्थित डॉ. लाल चंदानी लैब के जरिये कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग की गई थी। बाद में जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि करीब एक लाख से अधिक टेस्ट फर्जी हुए। इनके फर्जी बिल तैयार कर कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग में जमा भी कर दिए गए। वहीं इन फर्जी बिलों को जांच के बिना ही कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भुगतान भी कर दिया था। करीब चार करोड़ का भुगतान करने से पहले इस घोटाले का खुलासा हो गया।

मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तत्कालीन जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर सीएमओ डॉ. एसके झा ने नगर कोतवाली में मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते बाद में इस मामले में एसआईटी बना दी गई थी। हालांकि, अभी जांच जारी है और आशीष वशिष्ठ, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के मालिक मल्लिका पंत और शरत पंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच अधिकारी एवं नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बिलों का अवलोकन एक्सपर्ट के जरिये कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि बिलों को नलवा के लेटर हेड में फर्जीवाड़ा कर तैयार किया गया था। क्योंकि, इन बिलों में आईसीएमआर आईडी निल है जो फर्जीवाडे़ की ओर इशारा करती है।

उन्होंने कहा कि ये तथ्य सीडीओ सौरभ गहरवार की जांच में भी सामने आया था, जो हमारी जांच में पुख्ता हुआ है। हालांकि हमने अभी तक डॉ. नवतेज नलवा को क्लीन चिट नहीं दी है और उन्हें इस फर्जीवाडे़ की पूरी जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, वो फरार है और उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने लगाई अमलावा नदी में ब्लीचिंग से मछली मारने पर रोक
Next: एठाण गांव पहुंची शिलगुर देवता की डोली, ग्रामीणों ने सुख समृद्धि की मन्नत मांगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.