Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर कॉलेज में चल रहा फर्जी कौशल केंद्र, मनमानी का हुआ खुलासा
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर कॉलेज में चल रहा फर्जी कौशल केंद्र, मनमानी का हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में मनमानी का खुलासा हुआ है। परीक्षाएं नहीं होने पर छात्रों ने कुमाऊं विवि से शिकायत की तो जांच में पता चला कि चार साल से केंद्र को सरकार या यूजीसी से कोई अनुदान नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद यहां 133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि केंद्र के नाम पर दो-दो पोर्टल चलाये जा रहे हैं। इनमें से एक असली और विवि से संबद्ध है, वहीं दूसरा पोर्टल कुछ शिक्षकों ने बनाया है।
प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट विवि को भेज दी है। वहीं, केंद्र से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि मामले में कहीं कोई फर्जीवाड़ा नहीं है। रुद्रपुर कॉलेज में वर्ष 2015 में व्यावसायिक शिक्षा के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की शुरुआत की गयी थी। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत केंद्र के संचालन के लिये दो वर्ष तक यूजीसी से अनुदान मिला था। दो वर्ष बाद महाविद्यालय को अपने संसाधनों से संचालित करना था। 2017 में बजट की कमी के चलते दिक्कतें आने पर केंद्र को प्रदेश सरकार द्वारा गोद लेने की सिफारिश की गयी, लेकिन राज्य सरकार ने वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने के कारण इससे इनकार कर दिया।
इसके बाद भी यह केंद्र संचालित होता रहा और वर्तमान में यहां 133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मामला तब चर्चाओं में आया, जब बीते दिनों बैंकिंग फाइनेंस कोर्स के 16 छात्रों ने कुमाऊं विवि को शिकायती पत्र भेजा। कहा था दिसंबर 2020 तक उनकी चौथे-पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुयी थीं, लेकिन इसके बाद से अब तक छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं करायी गयी हैं। इस संबंध में न तो केंद्र से जुड़े शिक्षक, न महाविद्यालय प्रबंधन और न ही विवि कोई सुनवाई कर रहा है। विवि ने महाविद्यालय से जांच रिपोर्ट तलब कर ली।
प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने मामले की जांच प्रो. पीएन तिवारी को सौंपी। तिवारी ने मामले की जांच पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि जांच में साफ हुआ कि विवि ने दीनदयाल केंद्र का आधिकारिक पोर्टल बनाया था, लेकिन वित्तीय कमी के कारण जब केंद्र बंद होने की नौबत आयी। उसी बीच कुछ शिक्षकों ने इसी नाम से फर्जी पोर्टल बना दिया। इसी पोर्टल के जरिये छात्रों को दाखिला दिया जाता रहा है, जबकि विवि के आधिकारिक पोर्टल पर छात्रों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि 2015 में जब यह केंद्र प्रारंभ हुआ था, तब यूजीसी से दो करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। यह योजना दो साल के लिये ही थी। महाविद्यालय ने यूजीसी से मिले बजट के जरिये ही व्यवस्थाएं पूरी कीं। अब यह रकम महज 17 लाख रुपये बाकी रह गयी है। प्राचार्य का कहना है कि केंद्र का गलत पोर्टल बनाया गया था, लेकिन अब तक इसकी किसी को जानकारी नहीं थी।
प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच और विवि से जानकारी जुटाने पर पता चला कि केंद्र से जुड़े शिक्षकों ने खुद दूसरा पोर्टल बनाया है। उनका कहना है कि विवि की ओर से बताया कि दूसरा पोर्टल निजी लॉगइन, आईडी की मदद से बनाया गया है। वहीं, संबंधित शिक्षकों का कहना है कि बिना प्राचार्य और विवि के आदेश के कोई पोर्टल नहीं बनाया जा सकता।
छात्रों ने परीक्षा नहीं होने की शिकायत की थी, इसके बाद जांच करायी गयी तो पता चला कि दीनदयाल उपाध्याय केंद्र का निजी पोर्टल चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं थी। पूरी जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दे दी गई है। हमें छात्रों के भविष्य को भी देखना है। -केके पांडेय, प्राचार्य, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

पोर्टल बनाना विवि का काम है। हम लोग कोई पोर्टल नहीं बना सकते हैं। जहां तक परीक्षा का मामला है तो कोरोना के कारण इसमें देरी हुयी है। विवि प्रशासन से परीक्षाएं कराने के लिये बातचीत की गयी है। पहले दिसंबर में होने थे, लेकिन नहीं हो सके।  -विनोद कुमार, विभागाध्यक्ष, दीनदयाल उपाध्याय केंद्र

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएच पर पलटी ऑल्टो कार, चालक रेफर
Next: बैंक में बंधक मकान धोखाधड़ी कर बेचा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.