Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंधेरे का फायदा उठाकर फरार 2500 का ईनामी अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार 2500 का ईनामी अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस द्वारा 10 माह से फरार चल रहे अभियुक्त चन्दन सिंह कठायत निवासी टेड़ागाँव पोस्ट गनाई थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

20 फरवरी 2021 को थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग FIR N0-05/2021 धारा-8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम बनाम तारा सिंह आदि में 2 अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाने पर अभियुक्त चन्दन सिंह कठायत को वांछित घोषित कर तलाश जारी थी। लगभग 10 माह से लगातार फरार रहने के कारण उक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा 2500.00 रु0 ईनाम की घोषणा की गयी थी।

न्यायालय द्वारा चन्दन सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट जारी किया गया, जिसके अनुपालन में चौखुटिया पुलिस द्वारा लोकेशन के आधार पर सुरागरसी पतारसी, तथा सम्भावित स्थानों में दबिश देकर बीती 9 दिसम्बर को उक्त वांछित अभियुक्त चन्दन सिंह कठायत को दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने अभियुक्त के बयानों के आधार पर बताया कि वह पूर्व में चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत दूर-दराज के गाँवों में जाकर केबल व बिजली फिटिंग का कार्य करता था, तथा वहीं से घटना के समय गिरफ्तार किये गये अपने साथियों के साथ मिलकर कम दामों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस इकट्टा करता रहता था, जिसे वह दिल्ली जाकर चलते-फिरते लोगों को ऊँचे दामों में बेचता था। पकड़ में आने पर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
दिनेश नाथ महंत (थानाध्यक्ष चौखुटिया)
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा
कानि0 दीपक कुमार
कानि0 मोहन बोरा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकालीन विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आठ विधेयक पेश, विपक्ष ने किया सदन से वाकआउट
Next: बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने ली बैठक

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.