Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, कार्यक्रम एक हफ्ते आगे बढ़ा
  • खेल

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, कार्यक्रम एक हफ्ते आगे बढ़ा

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

जोहान्सबर्ग। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी हो गया है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर को पहले टेस्ट मैच के साथ दौरा शुरू होगा। इससे पहले यह दौरा 17 दिसंबर को शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मद्देनजर इसे एक हफ्ता आगे बढ़ाया गया है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को नया शेड्यूल जारी किया। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से पहले की गई पुष्टि के मुताबिक दौरे के तहत अब तीन के बजाय दो सीरीज खेली जाएंगी। 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में चार आयोजन स्थलों सेंचुरियन, जोहान्सबर्ग, केप टाउन और पार्ल पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि चार मैचों की टी-20 सीरीज को अगले साल उचित समय पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
26 दिसंबर को सेंचुरियन में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा होगी, जबकि 19 जनवरी को शुरू होने वाली वनडे सीरीज आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी, जो 2023 आईसीसी पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।
टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में तीन से सात जनवरी, जबकि तीसरा और आखिरी मैच केप टाउन में 11 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं 19 और 21 जनवरी को पार्ल में पहला और दूसरा और 23 जनवरी को केप टाउन में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Next: राशिफल 08 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.