Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूएई में कर्मचारियों को मिली राहत : अब सप्ताह में सिर्फ 4.5 दिन ही होगा काम
  • अंतरराष्ट्रीय

यूएई में कर्मचारियों को मिली राहत : अब सप्ताह में सिर्फ 4.5 दिन ही होगा काम

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात ने एक ऐतिहासिक फैसले में वर्किंग वीक को 5 दिन से घटाकर 4.5 दिन कर दिया है। सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार मध्य से सप्ताहांत शुरू होगा जो कि शनिवार और रविवार तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने आगे बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने ग्लोबल पांच दिनी सप्ताह से कम राष्ट्रीय कार्य सप्ताह शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया है कि जनवरी 2022 से सरकारी निकायों में नेशनल वर्किंग वीक अनिवार्य होगा। इसका मकसद लोगों के जीवन में वर्क-लाइफ बैलेंस और आर्थिक प्रतिस्पर्धा में सुधार करना है। संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी का एकमात्र ऐसा देश बन जाएगा जहां शनिवार और रविवार को पूरी छुट्टी होगी। अरब दुनिया के बाहर ऐसा ही है। लेकिन अब संयुक्त अरब अमीरात भी इसी रास्ते पर आ गया है। संयुक्त अरब अमीरात में अब सप्ताहांत शुक्रवार को दोपहर में शुरू होगा क्योंकि मुस्लिम देशों में यह प्रार्थना का दिन माना जाता है। सभी सरकारी विभागों को 1 जनवरी 2022 से नियमों का पालन करना होगा। यूएई मीडिया ऑफिस के ट्वीट मुताबिक सोमवार से गुरुवार आठ घंटे का वर्किंग डे रहेगा। हालांकि सरकार के इस नए नियम का प्राइवेट क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में मॉडर्न कुओं से लोगों तक पहुंचेगा पीने का साफ पानी
Next: लडक़ी से खुदवाई कब्र, फिर गोली मारकर उसे ही कर दिया दफन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.