Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में मॉडर्न कुओं से लोगों तक पहुंचेगा पीने का साफ पानी
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में मॉडर्न कुओं से लोगों तक पहुंचेगा पीने का साफ पानी

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस) । केजरीवाल सरकार की ओर से नई तकनीक से बनाए गए मॉडर्न कुओं की मदद से अब पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को पीने का साफ पानी पहुंच सकेगा। दिल्ली वालों को 24 घंटे पानी आपूर्ति करने की दिशा में केजरीवाल सरकार की यह एक बड़ी सफलता है। सोनिया विहार में बने आधुनिक कुओं का निरीक्षण करने पहुंचे जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमंट प्लांट के परिसर में आधुनिक तकनीक से बनाए गए ‘मॉडर्न कुओं में आम कुओं के मुकाबले 6 से 8 गुना ज्यादा पानी का उत्पादन हो सकेगा। इस नई तकनीक से अब कुएं के अंदर ही पानी को ट्रीट कर सीधे लोगों के घरों तक आपूर्ति की जा सकेगी और इससे पानी की सप्लाई में 25-30 फीसद तक का इजाफ़ा होगा। यह पानी सीधे दिल्ली जल बोर्ड के भूमिगत जलाशयों में सप्लाई किया जाएगा। दिल्ली वालों को 24 घंटे पीने का पानी सप्लाई करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली के जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को दिल्ली के सोनिया विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां बने नए ‘मॉडर्न रेनी वेल’ यानि आधुनिक कुओं का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने यहां 30 ‘मॉडर्न एक्सट्रैक्शन वेल’ यानि आधुनिक कुओं का निर्माण कराया है, जो साधारण कुओं के मुक़ाबले 6 से 8 गुना ज्यादा पानी उपलब्ध कराने की क्षमता रखते हैं। ‘एक्सट्रैक्शन वेल’ उन कुओं को कहा जाता है, जहां से पानी निकाल कर उसे ट्रीट कर घरों तक सप्लाई किया जाता है। इस आधुनिक कुएं के बनने से पानी की सप्लाई अब 25-30 फीसद तक बढ़ जाएगी। प्रत्येक कुएं की क्षमता प्रतिदिन 1.2 से 1.6 मिलियन गैलन पानी सप्लाई करने की है। इससे पूर्वी दिल्ली के इलाकों मे पीने की पानी की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। इस दौरान जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमंट प्लांट के परिसर में आधुनिक रूप से डिजाइन किए गए 30 कुओं का निर्माण किया है। ये 30 कुएं पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए थे, जिसका मकसद यह जानना था कि क्या नए और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके पानी की उपलब्धता को बढ़ाया जा सकता है या नहीं। उन्होने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट 100 फीसद सफ़ल रहा और दिल्ली सरकार अब ऐसे 70 और कुएं परिसर में बनाएगी। इन आधुनिक कुओं की मदद से हमें प्रति दिन 1.2 से 1.6 मिलियन गैलन पानी उपलब्ध होगा, जो एक आम ट्यूबवेल के मुकाबले 6 से 8 गुना ज्यादा है। इसके बन जाने से पूर्वी दिल्ली में अब पानी की सप्लाई 25-30 फीसद तक बढ़ जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस के साथ 28 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, चीन और अफगानिस्तान पर भी हुई बात
Next: यूएई में कर्मचारियों को मिली राहत : अब सप्ताह में सिर्फ 4.5 दिन ही होगा काम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.