Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए सीएम धामी ने की हाईलेवल की मीटिंग
  • उत्तराखंड

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए सीएम धामी ने की हाईलेवल की मीटिंग

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
default featured image

देहरादून। दुनिया में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा अब देश में भी मंडराने लगा है, इसी को देखते हुए सभी राज्य अलर्ट मोड पर आ गए है. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए राज्य में लगातार हाईलेवल की मीटिंग कर रहे हैं. इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि एक दिन में हमने राज्य में 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा है.

पुष्कर सिंह धामी ने ओमिक्रोन के खतरे को लेकर कहा कि हम ओमीक्रोन को लेकर पूरी तरह से सजग है, हमने इसके लिए लगातार बैठक और हाई पॉवर कमेटी की बैठक की. सभी जगह हम रैंडम टेस्टिंग कर रहे हैं, एक दिन में हमने 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा. इसके साथ ही हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं.

वहीं इससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि लोगों को सुरक्षित रखना हमारी सरकार की पहली प्रथमिकता है. सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स की जांच कराई जाएगी. इसके एक हफ्ते बाद दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा, “हमारा टार्गेट कोरोना टेस्टिंग बढ़ाना है. हम चाहते हैं कि 25 हजार टेस्टिंग हर दिन की जाएं. साथ ही लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं. सभी से अनुरोध है कि मास्क पहने और जो प्रोटोकॉल है उसका पालन करें.”

सीएम धामी ने ये भी कहा था कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशंस पर हर किसी का रैंडम टेस्ट किया जाएगा और उसके एक हफ्ते बाद हम फिर से समीक्षा करेंगे.” बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही में सात पुलिसकर्मियों समेत कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोस में रहने वाली युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 06 दिसम्बर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.