Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • अंडरग्राउंड होने का समय आ गया, चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा सिक्स तो आई जबरदस्त मीम्स की बाढ़
  • खेल

अंडरग्राउंड होने का समय आ गया, चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा सिक्स तो आई जबरदस्त मीम्स की बाढ़

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट कीवी स्पिनर एजाज पटेल के एक पारी में झटके सभी 10 विकेट के कारनामे के लिए जाना जाएगा। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिसे फैन्स बहुत जल्दी नहीं भूलने वाले हैं। इनमें से ही एक है टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा का छक्का जडऩा। अक्सर ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब पुजारा के बल्ले से गेंद लगने के बाद सीधा बाउंड्री के पार गिरी हो।न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट मैच के दूसरे दिन 33 साल के पुजारा ने स्पिनर एजाज पटेल की एक शॉर्ट पिच गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। खास बात यह है कि यह पिछले दो साल में पुजारा के बल्ले से निकला पहला छक्का था। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में छक्का लगाया था। ओवरऑल की बात करें तो 92 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में मात्र 15 छक्के जड़े हैं।भारत ने इस मैच की पहली पारी में 325 रनों का अच्छा स्कोर बनाया और उसके बाद कीवी टीम को मात्र 62 रनों पर ऑलआउट कर दिया। दूसरी पारी में भारत ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। न्यूजीलैंड का यह स्कोर टेस्ट की एक पारी में भारत में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में केवल 75 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 29 और मयंक अग्रवाल 38 रन बनाकर नाबाद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाक में श्रीलंकाई नागरिक की हुई लिंचिंग मामले में पत्नी ने लगाई गुहार
Next: ओला लाएगी अपना आईपीओ, पर्सनल फाइनेंस और इंश्योरेंस सर्विसेज भी करेगी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.