Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नागालैंड के मोन में हुआ भारी बवाल, फायरिंग में 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश
  • राष्ट्रीय

नागालैंड के मोन में हुआ भारी बवाल, फायरिंग में 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

मोन (आरएनएस)। भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में बीती रात को फायरिंग की हैरतअंगेज घटना हुई है। इस फायरिंग में अबतक 6 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यह घटना मोन जिले के ओटिंग गांव की है। वहीं इस घटना की मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पुष्टि करते हुए निंदा की है और लोगों से इलाके में शांति बनाने की अपील की और कहा कि राज्य के मोन जिले के ओटिंग गांव में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण नागरिकों की हत्या हुई। इसकी जांच एसआईटी करेगी।
वहीं फायरिंग की घटना के बाद आई तस्वीरों में गाडिय़ों को जलते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों की गाडिय़ों में आग लगा दी।
इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज सुबह ट्वीट किया, मोन के ओटिंग में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करना करता हूं। उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा। सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं।
नगालैंड में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब मोन जिले के तिरु गांव में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन के उग्रवादी होने का संदेह जताते हुए कुछ नगा युवकों उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौतें हो गईं। आरोप है कि सुरक्षाबलों ने उग्रवादी होने के शक में इन पर फायरिंग की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बासी गोभी की सब्जी खाने से हुई फ़ूड पॉइज़निंग, एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
Next: शादी की तैयारियां मातम में बदली, परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.