Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बांग्लादेश में आतंकी हमला नाकाम, 5 गिरफ्तार लोगों में शीर्ष जेएमबी नेता शामिल
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में आतंकी हमला नाकाम, 5 गिरफ्तार लोगों में शीर्ष जेएमबी नेता शामिल

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

ढाका।  प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में एक बड़ा आतंकवादी हमला नाकाम कर दिया गया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान अहिदुल इस्लाम अहीद उर्फ पलाश, मोहम्मद वहीद उर्फ अब्दुर रहमान, अब्दुल्ला अल मामून उर्फ डॉ. सुजा, मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम उर्फ जाहिद उर्फ जोबायर और मोहम्मद नूर अमीन उर्फ साबुज के रूप में हुई है।
तीन महीने पहले, शीर्ष आतंकवादी नेताओं में से एक – अहिदुल इस्लाम अहिद उर्फ पलाश के घर में भारी मात्रा में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) रखे हुए थे। अहिद जेएमबी के रंगपुर क्षेत्र की सैन्य शाखा का शीर्ष आतंकवादी नेता है। वह 2015 में संगठन में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्ति उग्रवाद में शामिल थे।
अल मामून उर्फ डॉ. सुजा के पास चिकित्सा सहायता में डिप्लोमा है। जाहिद जहां एक खिलौना कंपनी में सुपरवाइजर है, वहीं अब्दुर रहमान एक फर्म में मजदूर के रूप में काम करता है, जबकि नूर अमीन एक निजी कंपनी में कर्मचारी है।
वे तीन साल पहले अहिदुल इस्लाम के जरिए जेएमबी में शामिल हुए थे। पुलिस ने बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच राउंड गोला बारूद और अन्य सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने कबूल किया कि वे हमले की योजना बना रहे थे।
बांग्लादेश पुलिस की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने तडक़े पुथिहारी माझापारा गांव में एक घर पर छापा मारा। इसके एक आतंकवादी ठिकाना होने का संदेह है। आरएबी-13 के निदेशक रेजा अहमद ने कहा कि बम निरोधक इकाई की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। आरएबी के सहायक निदेशक (मीडिया) महमूद बशीर अहमद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
00

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी : आज से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर
Next: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर फटा सबसे ऊंचा ज्वालामुखी, 13 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.