Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी : आज से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर
  • राष्ट्रीय

नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी : आज से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। नीट-पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के खिलाफ अब रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को इमरजेंसी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने तेवर कड़े करते हुए कहा कि छह दिसंबर यानी सोमवार से वे देशभर के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 06 दिसंबर को देशभर के अधिकतर बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं बंद रहेगी। फोरडा ने इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भी मांग की है कि नीट-पीजी की काउंसलिंग जल्द कराई जाए नहीं तो इमरजेंसी सेवाओं का बहिस्कार करेंगे। फोरडा का कहना है कि राष्ट्रीय और राज्य आरडीए के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है। फोरडा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर कुल सौरभ कौशिक ने कहा कि हम सभी पक्षकारों और प्रशासनिक प्राधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं कि नए डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के तीन अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने काउंसलिंग में देरी के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर 27 नवंबर से ओपीडी सेवाएं बंद कर रखी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में 50 प्रतिशत लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज : मंडाविया
Next: बांग्लादेश में आतंकी हमला नाकाम, 5 गिरफ्तार लोगों में शीर्ष जेएमबी नेता शामिल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.