Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश का परिणाम जारी
  • टिहरी

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश का परिणाम जारी

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
default featured image

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल कुलपति डा. पीपी ध्यानी व रजिस्ट्राट प्रो. एमएस पंवार ने मुख्यालय बादशाहीथौल में जारी किया। इस मौके पर बताया कि बीएड पाठ्यक्रम के लिए कुल 2950 सीटें विश्वविद्यालय में उपलब्ध है। जिनमें से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में नियमित सरकारी कोटे से 50 सीट तथा राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में सरकारी कोटे से 50 सीटें हैं। साथ ही स्टेट कोटे से भी इन्हीं दो विद्यालयों में 50-50 सीटें स्ववित्त पोषित भी हैं। एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम जारी करना विश्वविद्यालय के लिए अहम रहा। इसी प्रकार पीजी कालेज अगस्त्यमुनि, पीजी कालेज डाकपत्थर, पीजी कालेज उत्तरकाशी, जीडीसी बेदीखाल, जीडीसी नैनीडांडा व जीडीसी जहरीखाल में राज्य कोटे की 50-50 सीटें स्ववित्त पोषित हैं। इन सभी महाविद्यालयों में 2 वर्षीय बीएड कोर्स हैं। जिसमें कि स्ववित्त पोषित बीएड में 42 सौ रुपये प्रतिवर्ष शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कुल 22 निजी संस्थानों में स्ववित्त पोषित प्रबंधन कोटे की 2150 सीटें स्वीकृत हैं। तीन निजी संस्थानों में अरिहंत डिग्री कालेज हरिद्वार, फोनिक्स ग्रुप आफ एजुकेशन रुड़की व आरपीसी रूड़की में भी केवल अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 300 स्ववित्त पोषित सीटें हैं। बताया कि बीती 26 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 5892 छात्र-छात्राओं ने 2 पालियों में प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा में 436 अनुपस्थित रहे। कुलपति डा. ध्यानी से एक सप्ताह में परीक्षा घोषित करने में टीम भावना की सराहना की। रजिस्ट्रार प्रो. एमएस पंवार ने बताया कि परीक्षा में सर्वोच्च अंक 83 प्रतिशत हासिल किये गये हैं। परीक्षा परिणाम अधिकारिक बेबसाइट sdsuv.ac.in जारी कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम दौरे का विरोध कर काले झंडे दिखाने आए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस का साथ दें: हरीश रावत

Related Post

default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

छह साल के लिए गर्भगृह में विराजमान हुई मां ज्वाल्पा

RNS INDIA NEWS 24/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.