Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे मोदी : गोदियाल
  • पौड़ी

वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे मोदी : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी का उत्तराखंड दौरान पीएम के रूप में कम और भाजपा नेता के रूप में ज्यादा था। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड विकास के मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे। उन्होंने कहा कि जिस चारधाम योजना व रेल लाइन निर्माण को मोदी अपनी योजना बता रहे हैं उसकी हकीकत यह है कि यह दोनों योजनाएं केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान की हैं।

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग योजना को मनमोहन सरकार में वित्त की मंजूरी मिल गई थी। कहा चारधाम प्रोजेक्ट भी मनमोहन सरकार की देन है। मोदी सरकार ने 2014 से 2016 तक इसे ठंडे बस्ते में डालकर रखा और उसके बाद इसे ऑलवेदर रोड का नाम व बजट बढ़ाकर इसमें बदलाव किया। कहा मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर आकर जनता व बेरोजगारों को मायूस किया। कहा उन्होंने पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी की बात कही है लेकिन यह केवल एक जुमला है। चार साल नौ महीने बाद उन्हें पहाड़ के पानी और जवानी की याद आई है। कहा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से उत्तराखंड का क्या फायदा होगा क्योंकि इसका 99 प्रतिशत हिस्सा यूपी में हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि दो शब्द गढ़वाली में बोलकर वोट नहीं पाए जा सकते हैं। कहा केदारनाथ में जो कुछ कार्य हुआ है वह कांग्रेस सरकार के काम हैं। भाजपा का इस पर कोई हक नहीं बनता है। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेट पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की।कहा इस मामले को लेकर वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप तिवाड़ी, उम्मेद सिंह मेहरा, लाल सिंह नेगी, संजय कुमार, भगत डागर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में 0-6 आयु वर्ग के लिंगानुपात में हुआ सुधार
Next: नगर निगम एवं पानी के मीटरों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.